परीक्षा में शामिल हुए 25 हजार से ज्यादा नवसाक्षर

गुमला : गुमला जिला की सभी पंचायतों में शनिवार को बुनियादी साक्षरता आकलन परीक्षा हुई. 25 हजार से अधिक नवसाक्षर इस परीक्षा में शामिल हुए. हालांकि गुमला जिला के लिए 40 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान व राज्य संसाधन केंद्र के अधिकारियों ने भरनो व सिसई प्रखंड में होने […]
गुमला : गुमला जिला की सभी पंचायतों में शनिवार को बुनियादी साक्षरता आकलन परीक्षा हुई. 25 हजार से अधिक नवसाक्षर इस परीक्षा में शामिल हुए. हालांकि गुमला जिला के लिए 40 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान व राज्य संसाधन केंद्र के अधिकारियों ने भरनो व सिसई प्रखंड में होने वाली साक्षरता परीक्षा का निरीक्षण किया. वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक हरिओम सुधांशु ने पालकोट, बसिया व कामडारा का दौरा कर प्रेरकों, स्वयंसेवी शिक्षकों व नवसाक्षरों का उत्साह वर्धन किया. वहीं जिला कार्यक्रम समन्वय संतोष कुमार व कार्यालय प्रभारी धर्मदेव प्रसाद ने भी विभिन्न प्रखंडों में बुनियादी साक्षरता आकलन परीक्षा का निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




