विधि-व्यवस्था बिगड़ी, तो प्राचार्य पर केस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2018 3:33 AM (IST)
विज्ञापन

अवैध वसूली व कॉलेज मैनेजमेंट की मनमानी की एसडीओ ने की जांच, कहा मामला टाना भगत कॉलेज घाघरा का एसडीओ ने प्राचार्य को कॉलेज में विधि-व्यवस्था बनाये रखने का दिया निर्देश घाघरा : टाना भगत कॉलेज घाघरा में विद्यार्थियों से अवैध वसूली और कॉलेज मैनेजमेंट की मनमानी की सोमवार को सदर एसडीओ कृष्ण कन्हैया राजहंस […]
विज्ञापन
अवैध वसूली व कॉलेज मैनेजमेंट की मनमानी की एसडीओ ने की जांच, कहा
मामला टाना भगत कॉलेज घाघरा का
एसडीओ ने प्राचार्य को कॉलेज में विधि-व्यवस्था बनाये रखने का दिया निर्देश
घाघरा : टाना भगत कॉलेज घाघरा में विद्यार्थियों से अवैध वसूली और कॉलेज मैनेजमेंट की मनमानी की सोमवार को सदर एसडीओ कृष्ण कन्हैया राजहंस ने जांच की. कॉलेज पहुंचने के बाद एसडीओ ने सबसे पहले विद्यार्थियों तथा शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों से अलग-अलग बैठक की. बैठक में विद्यार्थियों ने सीधे तौर पर कहा कि कॉलेज में दुकान की तरह पैसा वसूला जा रहा है. पैसा वसूलने का कोई पैमाना नहीं है.जितना मुंह में आता है, उतना पैसा ले लिया जाता है. लिये गये पैसे का रसीद भी नहीं दिया जाता है.
विरोध करने पर व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों को प्राचार्य जितेंद्र जायसवाल द्वारा धमकाया जाता है कि सीएलसी (महाविद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र) देकर यहां से निकाल देंगे. वहीं विद्यार्थियों ने एसडीओ से साफ-साफ कहा कि जब तक प्राचार्य को हटाया नहीं जायेगा, हम लोग कॉलेज में पढ़ाई नहीं करेंगे. वहीं दूसरी बैठक में शिक्षक व शिक्षिकेतर कर्मचारियों ने बताया कि कॉलेज के आंतरिक स्त्रोत से मानदेय के नाम पर एक पैसा भी कभी नहीं मिला है, जबकि प्राचार्य द्वारा लोगों को यह कहा जाता है कि वसूली का पैसा शिक्षकों को भी दिया जाता है. यह पूरी तरह झूठ का पुलिंदा है. प्राचार्य के ऊपर इस मामले को लेकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिये.
विद्यार्थियों तथा शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों की बात सुनने के बाद एसडीओ ने प्राचार्य को फटकार लगाते हुए एफआइआर करने की चेतावनी दी. कहा कि कॉलेज के सफल संचालन की जिम्मेवारी प्राचार्य की होती है. विधि-व्यवस्था अगर बिगड़ा, तो सीधे आपके ऊपर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. लगातार अवैध वसूली की शिकायत आ रही है. एसडीओ ने विद्यार्थियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले से डीसी व यूनिवर्सिटी को अवगत करायेंगे. मौके पर शिवदयाल साहू, मानिक चंद साहू, हरिहर प्रसाद साहू व अन्य मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




