छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज का 18वां तेली महाजतरा कल

Published at :16 Feb 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज का 18वां तेली महाजतरा कल

गुमला : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के तत्वावधान में 17 फरवरी को गुमला के पीएइ स्टेडियम में 18वां तेली महाजतरा का आयोजन किया गया है. इसमें रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा व लोहरदगा जिला की 31 गरीब कन्याएं विवाह सूत्र में बंधेंगी. यह जानकारी गुरुवार को तेली समाज के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने […]

विज्ञापन

गुमला : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के तत्वावधान में 17 फरवरी को गुमला के पीएइ स्टेडियम में 18वां तेली महाजतरा का आयोजन किया गया है. इसमें रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा व लोहरदगा जिला की 31 गरीब कन्याएं विवाह सूत्र में बंधेंगी. यह जानकारी गुरुवार को तेली समाज के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि इस बार तेली समाज के 18वें जतरा को महजतरा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है.

झारखंड की कला, संस्कृति, परंपरा, वेशभूषा व विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से ओतप्रोत महाजतरा में सनातन धर्म की 31 गरीब कन्याओं की शादी समाज द्वारा करायी जायेगी. गुमला जिला क्षेत्र की सुनीता कुमारी, सुमति कुमारी, पूजा कुमारी, सुनीता कुमारी, शांति कुमारी, बिरसमुनी कुमारी, ममता कुमारी, सुनीता कुमारी, फूलमनी कुमारी, संगीता कुमारी, पूनम कुमारी, सुशीला कुमारी, बसंती कुमारी, आरती कुमारी, संगीता कुमारी, आरती कुमारी, रोंगिता कुमारी, रानी कुमारी, शीला कुमारी, संगीता कुमारी, अनु कुमारी, संध्या कुमारी, प्रीति कुमारी, रीमा कुमारी, आभा कुमारी, रेशमा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रियंका कुमारी, मनेश्वरी कुमारी, मोनी कुमारी व गुड़िया कुमारी की शादी होगी. महाजतरा को सफल बनाने की तैयारी पूरी हो गयी है. पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले जतरा में सीएम ने समाज के लोगों से आह्वान किया था कि समाज के लोग तेल निकालने की पारंपरिक पेशा को अपनायें रखें, इसलिए समाज के लोगों में जागरूकता लाने के लिए तमिलनाडु से दो इलेक्ट्रीक कोल्हू मंगाया जा रहा है. महाजतरा में कोल्हू को प्रदर्शनी में रखा जायेगा.

मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरा साहू, समाज के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर साहू, शिवचरण साहू, लालजीत साहू, कलिंद्र साहू, रामकृष्ण ओहदार, दीपक साहू, बसंती साहू, सुशीला साहू, सुमित्रा देवी, प्रमिला देवी, चित्रपला देवी, फूलो देवी व रेखा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola