कर्ज के दबाव में नेताजी ने खा ली नींद की गोली

Published at :16 Feb 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
कर्ज के दबाव में नेताजी ने खा ली नींद की गोली

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं मो सादिक स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया गुमला : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह आजाद बस्ती निवासी मोहम्मद सादिक खान ने गुरुवार की सुबह नींद की दवा खा ली. स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया. […]

विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं मो सादिक
स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया
गुमला : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह आजाद बस्ती निवासी मोहम्मद सादिक खान ने गुरुवार की सुबह नींद की दवा खा ली. स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
वहां प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. स्थिति गंभीर होने की सूचना मिलने पर शुभचिंतको, चेंबर अध्यक्ष व सदस्यों सहित भाइपाइयों की भीड़ सदर अस्पताल में उमड़ पड़ी. बताया गया कि मो सादिक खान ने व्यवसाय के लिए कई लोगों से कर्ज लिया है.
इस कारण वह चिंतित रहते थे. बुधवार को पैसे देने वालों ने रुपये लौटाने के लिए उनपर दबाव बनाया था. इस कारण डिप्रेशन में आकर उन्होंने नींद की दवा खा ली. इस संबंध में अंजुमन इस्लामिया गुमला के सचिव मोहम्मद खुर्शीद आलम ने कहा कि मो सादिक ने बाजार से कई लोगों से पैसा लिया है. पैसे देने वाले लगातार पैसा लौटाने के लिए उन पर दबाव बना रहे थे, जिसके कारण डिप्रेशन में उसने ऐसा कदम उठाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola