गड़बड़ी: गुमला के सर्किट हाउस में नक्षत्र-वन बनाना था, 20 लाख की योजना था, 13 लाख की निकासी, काम कुछ भी नहीं

गुमला: गुमला के सर्किट हाउस में नक्षत्र-वन (बागवानी का कार्य) के नाम पर 13 लाख रुपये का घोटाला हुआ है. योजना 20 लाख रुपये की थी, लेकिन संवेदक वीरेंद्र सिंह ने बिना काम कराये सेटिंग-गेटिंग कर 13 लाख रुपये की निकासी कर ली है. नक्षत्र-वन के तहत सिर्फ सर्किट हाउस के बगान में साफ-सफाई हुई […]
गुमला: गुमला के सर्किट हाउस में नक्षत्र-वन (बागवानी का कार्य) के नाम पर 13 लाख रुपये का घोटाला हुआ है. योजना 20 लाख रुपये की थी, लेकिन संवेदक वीरेंद्र सिंह ने बिना काम कराये सेटिंग-गेटिंग कर 13 लाख रुपये की निकासी कर ली है. नक्षत्र-वन के तहत सिर्फ सर्किट हाउस के बगान में साफ-सफाई हुई है. किसी प्रकार की बागवानी का काम नहीं किया गया है.
एनडीसी समीर कच्छप ने बताया कि संवेदक को 13 लाख रुपये का भुगतान हो गया है, लेकिन सर्किट हाउस के मेंटनेंस का कार्य नहीं हुआ है. डीसी श्रवण साय को इसकी जानकारी दी गयी है. डीसी ने मौखिक रूप से संवेदक वीरेंद्र सिंह की संस्था को ब्लैक-लिस्टेड करने के लिए कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




