श्रद्धा: विश्वासियों ने कब्र पर जलायी मोमबत्ती व अगरबत्ती, श्रद्धा के साथ मनाया गया कब्र पर्व

Published at :03 Nov 2017 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा: विश्वासियों ने कब्र पर जलायी मोमबत्ती व अगरबत्ती, श्रद्धा के साथ मनाया गया कब्र पर्व

सिमडेगा: जिले में कब्र पर्व आस्था के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विश्वासियों ने अपने पूर्वजों के कब्रों पर मोमबत्ती व अगरबत्ती जला कर प्रार्थना की. साथ ही पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. विभिन्न कब्रिस्तानों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. संत अन्ना महागिरजाघर परिसर स्थित पुरोहितों के कब्र पर मिस्सा बलिदान […]

विज्ञापन

सिमडेगा: जिले में कब्र पर्व आस्था के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विश्वासियों ने अपने पूर्वजों के कब्रों पर मोमबत्ती व अगरबत्ती जला कर प्रार्थना की. साथ ही पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. विभिन्न कब्रिस्तानों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. संत अन्ना महागिरजाघर परिसर स्थित पुरोहितों के कब्र पर मिस्सा बलिदान के बाद कब्र आशीष की प्रार्थना पढ़ी गयी एवं पवित्र जल का छिड़काव कर कब्रों को आशीष दी गयी.


संत अन्ना महागिरजा घर परिसर स्थित कब्रिस्तान में आयोजित धर्म विधि समारोह में मुख्य रूप से फादर इग्नेस टेटे, फादर तोबियस केरकेट्टा व फादर मरियानुस गुलाब लुगून के अलावा काफी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे. इधर, सामटोली कब्रिस्तान में फादर अरविंद , मरियमपुर कब्रिस्तान में फादर बर्बट कुजूर ने मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया.

वहीं गोतरा कब्रिस्तान, कुबीटोली कब्रिस्तान, डुमरटोली कब्रिस्तान, सलडेगा राइटोली कब्रिस्तान, भुड़ूटोली कब्रिस्तान एवं डिप्टीटोली कब्रिस्तान में भी मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया गया. इससे पूर्व विश्वासियों द्वारा कब्रों की साफ-सफाई की गयी थी तथा कब्रों का रंगरोगन किया गया था. सुबह से लेकर देर शाम तक कब्रों पर विश्वासियों का तांता लगा रहा. लोग आते रहे और अपने वैसे परिजन, जो अब हमारे बीच नहीं हैं की आत्मा की शांति के लिए लिये प्रार्थना करते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola