स्वास्थ्य टीम ने पीड़ितों का लिया ब्लड सैंपल

रायडीह (गुमला): रायडीह प्रखंड से करीब 22 किमी दूर कोरकोटोली गांव में मलेरिया फैलने व 80 लोगों के पीड़ित होने की समाचार प्रभात खबर में रविवार को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग गुमला हरकत में आया. रविवार को प्रभारी सीएस डॉक्टर सुगेंद्र साय के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच टीम रविवार की […]
जहां प्रभारी सीएस के निर्देश पर बुखार से पीड़ित दर्जनों ग्रामीणों के रक्त की जांच मलेरिया कीट से की गयी. वहीं सभी ग्रामीणों का रक्त स्लाइड पर भी लिया गया.
मलेरिया कीट से मलेरिया नहीं निकलने पर बुखार से पीड़ित ग्रामीणों को वायरल फीवर की दवा का वितरण किया गया. वहीं कुछ लोगों को लंबे समय से खांसी से ग्रसित पाने पर प्रभारी सीएस ने उन्हें अविलंब बलगम की जांच कराने की बातें कहीं. प्रभारी सीएस ने कहा कि मलेरिया कीट से बुखार पीड़ित ग्रामीणों की जांच की गयी. हमलोगों ने स्लाइड पर रक्त लिया है. इसकी जांच अस्पताल के लैब में जाकर की जायेगी. अगर स्लाइड जांच में मलेरिया निकलता है, तो स्वास्थ्य विभाग पुन: गांव में आकर मलेरिया की दवा का भी वितरण करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




