इंडोर फायरिंग रेंज का उद्घाटन

Published at :26 Oct 2017 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
इंडोर फायरिंग रेंज का उद्घाटन

गुमला: एसएस प्लस टू उवि परिसर में बुधवार को 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला द्वारा इंडोर फायरिंग रेंज का उद्घाटन हुआ. पंडित परमेश्वर दत्त मिश्र ने पूजा-अर्चना संपन्न करायी गयी. मुख्य अतिथि एचएम मंजूला एक्का ने फायरिंग रेंज का उद्घाटन किया. एचएम ने कहा कि इसके खुलने से एनसीसी कैडेटों को फायरिंग की जानकारी होगी. […]

विज्ञापन

गुमला: एसएस प्लस टू उवि परिसर में बुधवार को 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला द्वारा इंडोर फायरिंग रेंज का उद्घाटन हुआ. पंडित परमेश्वर दत्त मिश्र ने पूजा-अर्चना संपन्न करायी गयी. मुख्य अतिथि एचएम मंजूला एक्का ने फायरिंग रेंज का उद्घाटन किया. एचएम ने कहा कि इसके खुलने से एनसीसी कैडेटों को फायरिंग की जानकारी होगी.

साथ ही वे समाज व देश के हित में और बेहतर कार्य कर सकेंगे. एनसीसी के कमान पदाधिकारी कर्नल जी श्री रामाराव ने कहा कि पूर्व में गुमला में इंडोर फायरिंग रेंज नहीं था, जिसकी ट्रेनिंग के लिए कैडेटों को रांची जाना पड़ता था. अब इसकी शुरुआत गुमला में हो गयी है.

यहां प्रतिदिन 100-150 कैडेट फायरिंग की ट्रेनिंग कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर से कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें लगभग 600 कैडेट शामिल होंगे और वे यहां प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. मौके पर सूबेदार देवेंद्र सिंह, वीर बहादुर सिंह, जयंत सिरिंगग, एनसीसी पदाधिकारी महानंद झा, हवलदार धीरज कुमार, लालथिंग लोगा, असुंग आयो, डब्ल्यूएस अनात, मंजू टोप्पो, एनोस किंडो, अमर कुमार सिंह व अनुपा टोप्पो सहित एनसीसी ऑफिसर मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola