आपत्तिजनक गाना के बाद विवाद, पुलिस ने मामला कराया शांत, छह लोग हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2017 9:44 PM
दुर्जय पासवान@गुमला गुमला सदर थाना से 10 किमी दूर टोटो हरिजन बस्ती में मूर्ति विसर्जन के दौरान आपत्तिजनक गाना बजाने से तनाव पैदा होने के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया. पुलिस ने बाजा जब्त कर लिया है. छह लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. गांव में 50 से अधिक पुलिस बल तैनात […]
दुर्जय पासवान@गुमला
गुमला सदर थाना से 10 किमी दूर टोटो हरिजन बस्ती में मूर्ति विसर्जन के दौरान आपत्तिजनक गाना बजाने से तनाव पैदा होने के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया. पुलिस ने बाजा जब्त कर लिया है. छह लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. गांव में 50 से अधिक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. घटना की सूचना पर डीएसपी इंद्रमणि चौधरी, इंस्पेक्टर, थानेदार, पुलिस बल व सैप के जवान गांव में जमे हुए हैं.
डीएसपी के समझाने के बाद मामला शांत हुआ है. लेकिन गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार शाम को हरिजन बस्ती के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए निकले थे. विसर्जन जुलूस में धार्मिक गाना बज रहा था.
दूसरे समुदाय के अनुसार जुलूस में आपत्तिजनक गाना बज रहा था. लोगों ने गाना बंद करने के लिए कहा तो मामले ने विवाद का रूप ले लिया. दूसरे समुदाय के लोगों ने बाजा जब्त कर लिया और पुलिस को सूचना दी. तभी पुलिस पहुंची और मामला को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










