जेल में कैदी पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा था एक धर्मगुरु, एसडीपीओ ने डीसी को सौंपी रिपोर्ट, दोषियों पर होगी कार्रवाई

गुमला : गुमला जेल में बंद हत्या के विचाराधीन कैदी छोटू भुईयां के धर्म परिवर्तन मामले की जांच कर अधिकारियों की टीम ने डीसी श्रवण साय को रिपोर्ट सौंप दी है. इसमें कहा गया है कि छोटू भुईयां पर धर्म परिवर्तन के लिए एक धर्मगुरु ने दबाव बनाया था. रिपोर्ट में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई […]
गुमला : गुमला जेल में बंद हत्या के विचाराधीन कैदी छोटू भुईयां के धर्म परिवर्तन मामले की जांच कर अधिकारियों की टीम ने डीसी श्रवण साय को रिपोर्ट सौंप दी है. इसमें कहा गया है कि छोटू भुईयां पर धर्म परिवर्तन के लिए एक धर्मगुरु ने दबाव बनाया था. रिपोर्ट में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. जांच रिपोर्ट के अनुसार, छोटू भुईयां ने पूछताछ के क्रम में बताया है कि उसने अभी धर्म परिवर्तन नहीं किया है. लेकिन धर्म परिवर्तन के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है.
छोटू ने जांच अधिकारियों से कहा है कि अगर वह धर्म परिवर्तन करता है, तो उसे हत्या के केस में जमानत करा दी जायेगी. छोटू गुमला शहर के घाटो बगीचा का निवासी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




