मनरेगा के 22 पदाधिकारी व कर्मियों का हुआ स्थानांतरण

गुमला: गुमला मनरेगा विभाग में संविदा के आधार पर नियुक्त 22 पदाधिकारी व कर्मियों को स्थानांतरित करते हुए नये स्थान पर पदस्थापित किया गया है. इस संबंध में 14 अक्तूबर को उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी 22 लोगों के स्थानांतरण व पदस्थापन का पत्र जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर योगदान देने […]
गुमला: गुमला मनरेगा विभाग में संविदा के आधार पर नियुक्त 22 पदाधिकारी व कर्मियों को स्थानांतरित करते हुए नये स्थान पर पदस्थापित किया गया है. इस संबंध में 14 अक्तूबर को उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी 22 लोगों के स्थानांतरण व पदस्थापन का पत्र जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर योगदान देने का निर्देश दिया है. डीडीसी ने कहा कि मनरेगा के कई पदाधिकारी व कर्मी लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए थे. इस कारण सभी को इधर-उधर किया गया है.
माह अक्तूबर का मानदेय भुगतान नवपदस्थापित प्रखंड व नवनियुक्त पदाधिकारी व कर्मियों को जिले में योगदान की तिथि से भुगतान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




