समीक्षा: डीसी ने डीएलसीसी की बैठक में बैंक प्रबंधकों को लगायी फटकार, कृषि ऋण देने में जिले के बैंक पीछे

Published at :27 Sep 2017 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
समीक्षा: डीसी ने डीएलसीसी की बैठक में बैंक प्रबंधकों को लगायी फटकार, कृषि ऋण देने में जिले के बैंक पीछे

गुमला : डीएलसीसी (जिला स्तरीय लोन क्रेडिट कमेटी) गुमला की बैठक मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई. अध्यक्षता उपायुक्त श्रवण साय ने की. बैठक में उपायुक्त ने बैंकों द्वारा फसल ऋण, कृषि ऋण, माइक्रो तथा मध्यम इंटरप्राइजेज, शिक्षा, हाउसिंग, नकदी जमा अनुपात, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना की समीक्षा की. समीक्षा […]

विज्ञापन

गुमला : डीएलसीसी (जिला स्तरीय लोन क्रेडिट कमेटी) गुमला की बैठक मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई. अध्यक्षता उपायुक्त श्रवण साय ने की. बैठक में उपायुक्त ने बैंकों द्वारा फसल ऋण, कृषि ऋण, माइक्रो तथा मध्यम इंटरप्राइजेज, शिक्षा, हाउसिंग, नकदी जमा अनुपात, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पहली तिमाही के अंत तक बैंकों द्वारा किसानों को दिये जाने वाले फसल तथा कृषि ऋण देने में रूचि नहीं लेने पर नाराजगी जतायी.

बैठक में उपस्थित सभी बैंकों के प्रबंधकों को फटकार लगायी और ऋण देने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि गुमला कृषि प्रधान जिला है. बैंकों की लापरवाही के कारण कृषकों को कृषि ऋण नहीं मिल पा रहा है.

उपायुक्त ने कहा कि बैंक केवल नकदी जमा करने पर ध्यान देता है. बैंक प्रबंधक अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझे और समय पर कृषकों को ऋण उपलब्ध करायें. बैंक प्रबंधन कृषकों को ऋण देने के लिए अपनी ओर से पहल करें. वहीं समीक्षा में उपायुक्त ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना, नकद जमा अनुपात, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना, सखी मंडलों का बैंक लिंकेज करना व बैंकों में खाता को आधार से लिंक करने जैसे कार्य में लक्ष्य से काफी कम पाया. इस पर उपायुक्त ने अग्रणी शाखा प्रबंधक को अपने बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक कर कार्य प्रणाली में सुधार लाने व कैंप लगा कर और विशेष अभियान चला कर लोगों को बैंक से जोड़ने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जिले में पैदा होने वाले पारंपरिक उपज के प्रोसेसिंग के लिए उद्यम लगाने की पहल करें. बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola