पुलिस ने गड्ढा खोद कर शव निकाला

रायडीह(गुमला): रायडीह प्रखंड की सुरसांग पंचायत के तुलमुंगा गांव निवासी गुड्डू लोहरा की पत्नी पूनम देवी का शव मंगलवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गड्ढा खोद कर निकाला गया. मौके पर मजिस्ट्रेट सीओ कमलेश उरांव, रायडीह थानेदार राजेश सिंह व सुरसांग थानेदार विजय कुमार पांडेय उपस्थित थे. शव को चेपटा पहाड़ स्थित कब्र से निकाल […]
ज्ञात हो कि सोमवार को गुड्डुू लोहरा ने सुरसांग थाना में आवेदन देकर बिरकेरा टंगराटोली निवासी सुरजन खड़िया व कोल्हा लोहरा पर प्रलोभन देकर जबरन धर्मांतरित कराने व धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया था. गुड्डू लोहरा ने आवेदन में उल्लेख किया है कि उसे कहा गया था कि प्रार्थना कर उसकी बीमार पत्नी को ठीक किया जायेगा, लेकिन प्रार्थना के चक्कर में गुड्डू की पत्नी की मौत हो गयी. गुड्डू ने कहा है कि 20 सितंबर को करीब चार बजे उसकी पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. उसे लेकर हम लोग नजदीक के स्वास्थ्य उपकेंद्र बिरकेरा ले जाने की तैयारी कर रहे थे. उसी समय सभा के सुरंजन खड़िया एवं कोल्हा लोहरा दोनों मेरे घर आये. मेरी पत्नी को अपने घर ले जाने को कहा. साथ ही कहा कि सूई-दवा से कुछ नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




