Jharkhand मौसा ने 12 साल की भतीजी से किया दुष्कर्म, फिर ...

Published at :14 Sep 2017 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand मौसा ने 12 साल की भतीजी से किया दुष्कर्म, फिर ...

गुमला: गुमला के डुमरी प्रखंड में रिश्ता शर्मसार करने का मामला सामने आया है. 45 वर्षीय मौसा अर्जुन टोप्पो ने अपनी 12 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसे दिल्ली ले जाकर बेच दिया. दिल्ली में भी उसके साथ दुष्कर्म किया. परिजनों के दबाव के बाद अर्जुन ने अपनी भतीजी को पांच मई […]

विज्ञापन
गुमला: गुमला के डुमरी प्रखंड में रिश्ता शर्मसार करने का मामला सामने आया है. 45 वर्षीय मौसा अर्जुन टोप्पो ने अपनी 12 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसे दिल्ली ले जाकर बेच दिया. दिल्ली में भी उसके साथ दुष्कर्म किया. परिजनों के दबाव के बाद अर्जुन ने अपनी भतीजी को पांच मई 2017 को वापस गांव लाया. लड़की को दिल्ली से वापस लाने के लिए अर्जुन ने उसके माता-पिता से 35 हजार रुपये भी लिये हैं. घटना वर्ष 2012 की है. उस समय पीड़िता छठी कक्षा की छात्रा थी और उम्र 12 साल था. इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी मौसा अर्जुन टोप्पो व प्लेसमेंट एजेंसी दिल्ली की तारा मैडम उर्फ फगनी के खिलाफ अहतू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपी अभी फरार है.
इस प्रकार वापस आयी
इधर, बेटी के गायब होने के बाद माता-पिता ने अर्जुन से अपनी बेटी को खोजने के लिए कहा. अर्जुन ने लड़की को खोजने के लिए 35 हजार रुपया मांगा. इसके बाद लड़की के माता-पिता को लेकर अर्जुन दिल्ली गया. दिल्ली घूमा कर दोनों को वापस ले लाया, लेकिन लड़की नहीं मिली. इसके बाद माता-पिता ने तारा मैडम के गांव जाकर उसपर दबाव बनाया. तब तारा मैडम पांच मई को दिल्ली से लड़की को लेकर वापस गांव आयी.
35 हजार लेने की बात सुनी, तो केस किया
पीड़िता जब दिल्ली से घर वापस आयी, तो वह खुश थी, लेकिन जैसे ही उसके माता-पिता ने बताया कि अर्जुन ने उसे खोजने के नाम पर 35 हजार रुपया लिया है, तब लड़की ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी माता-पिता को दी. इसके बाद 13 सितंबर को पीड़िता के बयान पर अहतू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
घटना इस प्रकार घटी है
दर्ज केस के अनुसार, घटना वर्ष 2012 की है. उस समय पीड़िता वर्ग छठी कक्षा में पढ़ती थी. मां-पिता गरीब हैं. उस समय आरोपी मौसा अर्जुन टोप्पो उसके घर आया. उसने अपनी भतीजी से कहा : तुम्हें तुम्हारी मौसी बुला रही है. चलो भेंट करके वापस आ जाना. रास्ते में डुमरपाट जंगल में अर्जुन ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया. उस दौरान लड़की बेहोश हो गयी थी. लड़की को जब होश आया, तो उसे वापस घर पहुंचा दिया और धमकी दी कि किसी को बताने पर तुम्हारे माता-पिता की हत्या कर देंगे. इसी वर्ष लड़की की चाची के भाई की शादी जशपुर में थी. शादी समारोह में हिस्सा लेने लड़की गयी थी. उसी शादी में अर्जुन भी आया था. अर्जुन ने मानव तस्कर मैडम तारा से सपंर्क किया और कहा कि एक वर्ष तक लड़की को मेरे से दूर रखो, नहीं तो वह मुझे फंसा देगी. मैडम लड़की को बहला-फुसला कर दिल्ली ले गयी. उस दौरान दिल्ली में एक घर में 15 हजार रुपये प्रति माह की मजदूरी पर काम पर लगा दिया. लेकिन पैसा लड़की को नहीं मिलती थी. सारा पैसा मैडम तारा लेती थी. इसके दो साल बाद दिल्ली के जगदोश नामक के कारखाना के मालिक के घर 18 हजार रुपये प्रति माह की मजदूरी में काम पर लगा दिया. इस दौरान अर्जुन टोप्पो मैडम तारा के पास जाकर कमीशन लेता था और लड़की को बुला कर दुष्कर्म करता था.
परिजनों के दबाव में दलाल ने भतीजी को वापस लाया
पीड़िता की लिखित शिकायत पर धारा 363, 365, 366ए, 370, 371, 376 व पोक्सो एक्ट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए खोज रही है. आरोपी फरार है.
चक्रवर्ती कुमार राम, थाना प्रभारी, डुमरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola