ग्राहक बन पहुंचे अपराधियों ने दुकानदार से 700 रुपये लूटे, गोली चलायी

सिसई(गुमला): सिसई थाना क्षेत्र के मदरसा रोड सिसई में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे मुमताज जेनरल स्टोर में अपराधियों ने लूटपाट का प्रयास किया. ग्राहक बन कर पहुंचे अपराधियों ने दुकानदार हाजी मुमताज अंसारी के हाथ से 700 रुपये लूट लिये. इसके बाद पॉकेट में हाथ डाल कर पैसा लूटने का प्रयास किया. हाजी […]
सिसई(गुमला): सिसई थाना क्षेत्र के मदरसा रोड सिसई में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे मुमताज जेनरल स्टोर में अपराधियों ने लूटपाट का प्रयास किया.
ग्राहक बन कर पहुंचे अपराधियों ने दुकानदार हाजी मुमताज अंसारी के हाथ से 700 रुपये लूट लिये. इसके बाद पॉकेट में हाथ डाल कर पैसा लूटने का प्रयास किया.
हाजी मुमताज के शोर मचाने पर अपराधियों ने उनपर गोली चला दी. गोली का छर्रा उनके कंधे पर लगा, जिससे मामूली रूप से घायल हो गये. उन्हें रेफरल अस्पताल सिसई में भर्ती किया गया है. गोली की आवाज सुन जब लोग दुकान की और दौड़े, तो अपराधी वहां से भाग गये. बताया जा रहा है एक बाइक से तीन अपराधी थे. घटना की सूचना के बाद पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापामारी अभियान चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




