बदहाल व्यवस्था: मरीज भटकता रहा, अस्पताल से नहीं मिला खून, खून की कमी से मरीज की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2017 12:42 PM (IST)
विज्ञापन

गुमला: गुमला सदर अस्पताल की लापरवाही से बुधवार को खरका गांव निवासी बसिया उरांव (50) की मौत हो गयी. बसिया बीमार था और खून की कमी थी. मरीज के परिजन खून के लिए भटकते रहे, लेकिन अस्पताल से खून नहीं मिला, जिससे समय पर मरीज को खून चढ़ाया नहीं जा सका. इस कारण मरीज की […]
विज्ञापन
गुमला: गुमला सदर अस्पताल की लापरवाही से बुधवार को खरका गांव निवासी बसिया उरांव (50) की मौत हो गयी. बसिया बीमार था और खून की कमी थी. मरीज के परिजन खून के लिए भटकते रहे, लेकिन अस्पताल से खून नहीं मिला, जिससे समय पर मरीज को खून चढ़ाया नहीं जा सका. इस कारण मरीज की मौत हो गयी.
ब्लड बैंक के कर्मियों ने मरीज के बड़े भाई गणेश उरांव को कहा कि पहले खून दें, तब अस्पताल से खून मिलेगा. अंत में मरीज का भतीजा बहुरा उरांव डेढ़ बजे अस्पताल आकर खून दिया, लेकिन अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीज को खून नहीं चढ़ाया गया. परिजन एक घंटा 40 मिनट तक खून चढ़ाने के लिए भटकते रहे. कर्मियों द्वारा समय पर मरीज को खून नहीं चढ़ाया गया, जिससे 5.10 बजे मरीज की मौत हो गयी.
मृतक की पत्नी लीली देवी, बड़ा भाई गणेश उरांव व चचेरा भाई करमा उरांव ने बताया कि बसिया के बीमार होने पर सोमवार को उसे अस्पताल में भरती कराया. डॉ एन सुरीन ने जांच की. इसके बाद मंगलवार को कहा गया कि बसिया के शरीर में खून की कमी है. उसे खून चढ़ाना होगा. बुधवार को गणेश उरांव ब्लड बैंक गया और खून मांगा, लेकिन कर्मियों ने कहा कि पहले आप खून देंगे, तभी ब्लड बैंक से खून मिलेगा. इसके बाद गणेश ने बहुरा को गांव से बुलाया. बहुरा डेढ़ बजे अस्पताल पहुंचा और खून दिया. लेकिन बहुरा द्वारा दिये गये खून को मरीज को नहीं चढ़ाया गया, जिससे मरीज की मौत हो गयी. मृतक बसिया पेशे से गरीब किसान था.
अब तक नौ बच्चे, दो महिला व दो पुरुष मर चुके हैं
गुमला में एक महीने के अंदर 13 लोगों की मौत इलाज के अभाव में हो चुकी है. इसमें नौ बच्चे, दो महिला व दो पुरुष शामिल हैं. अस्पताल की लापरवाही से बच्चों की मौत हुई है. सीएम रघुवर दास संज्ञान ले चुके हैं. इसके बावजूद अस्पताल की व्यवस्था नहीं सुधर रही है और मरीज मर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




