हिम्मत और धैर्य ने भालुओं काे दी मात, तीन भालूओं से लड़ बहन और खुद की जान बचायी

गुमला. रायडीह प्रखंड के पीबो गांव निवासी बुधवा बिंझिया मंगलवार की सुबह भालुओ के हमले में घायल हो गया. भालुओं ने बुधवा के शरीर को कई स्थानों पर जख्मी कर दिया है. बुधवा की बहन जीतनी कुमारी किसी प्रकार भाग कर जान बचायी. भालुओं के भागने के बाद जीतनी अपने घायल भाई को लेकर गांव […]
गुमला. रायडीह प्रखंड के पीबो गांव निवासी बुधवा बिंझिया मंगलवार की सुबह भालुओ के हमले में घायल हो गया. भालुओं ने बुधवा के शरीर को कई स्थानों पर जख्मी कर दिया है. बुधवा की बहन जीतनी कुमारी किसी प्रकार भाग कर जान बचायी. भालुओं के भागने के बाद जीतनी अपने घायल भाई को लेकर गांव पहुंची.
वहां बुधवा की स्थिति को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य विजय बाघवार व बसंत कुमार एक्का ने उसे गुमला सदर अस्पताल में भरती कराया. इलाज के बाद बुधवा की स्थिति ठीक है.
सूचना पर पूर्व विधायक भूषण तिर्की सदर अस्पताल पहुंचे और इलाज की व्यवस्था करायी. बुधवा ने बताया कि वह सुबह अपनी बहन जीतनी के साथ खुखड़ी चुनने कटाही टंगरा जंगल गया था, तभी पहाड़ की गुफा से तीन भालू निकल आये और हमला कर दिया. जीतनी तो किसी प्रकार निकली, लेकिन भालुओं ने उसे हमला कर घायल कर दिया. करीब आधे घंटे तक वह भालुओं से लड़ता रहा. इसके बाद भालू भाग गये, तब पेड़ के पीछे छिपी जीतनी लौटी और उसे लेकर गांव गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




