पदभार: नवनियुक्त 300 सहायक पुलिस ने गुमला में दिया योगदान, एसपी ने कहा पुलिस की नौकरी में फिटनेस जरूरी

Published at :29 Aug 2017 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
पदभार: नवनियुक्त 300 सहायक  पुलिस ने गुमला में दिया योगदान, एसपी ने कहा पुलिस की नौकरी में फिटनेस जरूरी

गुमला: नवनियुक्त 300 सहायक पुलिस ने गुमला में योगदान दिया. योगदान के साथ ही पुलिसिया प्रशिक्षण शुरू हो गया है. एसपी चंदन कुमार झा खुद सभी सहायक पुलिस को प्रशिक्षित कर रहे हैं. योगदान के साथ ही सभी 300 सहायक पुलिस के लिए गुमला पुलिस लाइन से टोटो तक एवं पुन: टोटो से गुमला पुलिस […]

विज्ञापन
गुमला: नवनियुक्त 300 सहायक पुलिस ने गुमला में योगदान दिया. योगदान के साथ ही पुलिसिया प्रशिक्षण शुरू हो गया है. एसपी चंदन कुमार झा खुद सभी सहायक पुलिस को प्रशिक्षित कर रहे हैं. योगदान के साथ ही सभी 300 सहायक पुलिस के लिए गुमला पुलिस लाइन से टोटो तक एवं पुन: टोटो से गुमला पुलिस लाइन तक दौड़ का आयोजन किया गया.

प्रतिभागियों के प्रोत्साहन के लिए पुलिस अधीक्षक खुद एएसपी सरोज कुमार एवं एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद रावत सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ दौड़ में न सिर्फ शामिल हुए, बल्कि पूरी दौड़ प्रतिभागियों के साथ पूरी की. पुलिस अधीक्षक ने दौड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों को प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया. एसपी ने कहा कि यह दौड़ सिर्फ नवनियुक्त सहायक पुलिस की शारीरिक क्षमता का परीक्षण मात्र था, लेकिन अपने फिटनेस को बनाये रखने के लिए और पुलिस विभाग में लंबे समय तक फीट रह कर कार्य करने के लिए सभी नवनियुक्त सहायक पुलिस को प्रतिदिन दौड़ लगाना आवश्यक है.
प्रतिभागियों को एसपी ने किया पुरस्कृत
दौड़ पूरी करने वाले नवनियुक्त सहायक पुलिस में से पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बुलेश्वर उरांव, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मुकुट गुड़िया व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हरिश्चंद्र उरांव, महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मनीषा कोनगाड़ी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली पुष्पा कुमारी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली संगीता कुमारी को पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर एएसपी सरोज कुमार, एसडीपीओ भूपेंद्र रावत, सार्जेंट जॉय प्रभाकर, सार्जेंट मेजर सह डीएसपी सूर्यकुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार वर्मा सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे.
सहायक पुलिस का विधिवत प्रशिक्षण एक से
एसपी ने बताया कि गुमला जिला में 300 की संख्या में नवनियुक्त सहायक पुलिस का विधिवत प्रशिक्षण एक सितंबर 2017 से प्रारंभ होगा. नवनियुक्त सहायक पुलिस का बेसिक प्रशिक्षण तत्काल प्रारंभ कर दिया गया है. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद गुमला जिले के विभिन्न थानों में सभी की प्रतिनियुक्त की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola