गणपति बप्पा मोरया से गूंजा गुमला

गुमला : गुमला में श्रीगणपति महोत्सव को लेकर उत्साह है. कई स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित कर पूजा की जा रही है. श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान के दर्शन के लिए पूजा पंडालों में उमड़ रही है. भक्ति गीतों से गुमला का माहौल भक्तिमय हो गया है. ज्योति संघ के समीप ब्लू डायमंड सोसाइटी द्वारा थाइलैंड […]
गुमला : गुमला में श्रीगणपति महोत्सव को लेकर उत्साह है. कई स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित कर पूजा की जा रही है. श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान के दर्शन के लिए पूजा पंडालों में उमड़ रही है. भक्ति गीतों से गुमला का माहौल भक्तिमय हो गया है. ज्योति संघ के समीप ब्लू डायमंड सोसाइटी द्वारा थाइलैंड के मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है.
जगह-जगह लाइटिंग की व्यवस्था की गयी है. शाम होते ही ज्योति संघ मार्ग आकर्षक विद्युत से जगमग हो उठता है. पालकोट रोड में शक्ति संघ मंदिर परिसर में भगवान की प्रतिमा स्थापित की गयी है. श्रीबड़ा दुर्गा मंदिर करमटोली में भी भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है.
भक्तिमय हुअा वातावरण
रायडीह : गणेश चतुर्दशी के अवसर पर नवयुवक संघ गणेश पूजा समिति नवागढ़ पतराटोली द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. पंडित नरसिंह होता ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करायी.
रायडीह में एक मात्र पूजा पंडाल होने के कारण दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा. भक्तों ने भगवान गणेश का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर संतोष लाला गुप्ता, रूपेश गुप्ता, प्रीतम साहू, हरिशंकर साहू, परमेश्वर साहू, आनंद गुप्ता, आकाश गुप्ता, सुमित एक्का, वीरेंद्र साहू, पंकज साहू, अफरीदी राय, विक्की राय, लालो राय, चांद राय, नंदू कुमार व शिव कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




