धर्म के नाम पर लड़वा रही रघुवर सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2017 12:09 PM (IST)
विज्ञापन

गुमला : जातिवाद के नाम पर हो रही हत्या और हमले के विरोध में भाकपा माले गुमला ने शुक्रवार को कचहरी परिसर में धरना दिया. मौके पर माले के जिला सचिव गजेंद्र सिंह ने कहा कि रघुवर सरकार धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़वा रही है. यह सब वोट बैंक के लिए […]
विज्ञापन
गुमला : जातिवाद के नाम पर हो रही हत्या और हमले के विरोध में भाकपा माले गुमला ने शुक्रवार को कचहरी परिसर में धरना दिया. मौके पर माले के जिला सचिव गजेंद्र सिंह ने कहा कि रघुवर सरकार धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़वा रही है. यह सब वोट बैंक के लिए किया जा रहा है, ताकि राज्य में जातिवाद और धर्मवाद की राजनीति चलती रहे.
श्री सिंह ने कहा कि गढ़वा जिला में बड़बड़ ओपी के टोंगरी गांव निवासी रमेश मिंज की स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में हिंदूवादी उन्मादों द्वारा हत्या कर दी गयी. वहीं मांडर के अलमा खलखो पर जानलेवा हमला हिंदू कट्टरपंथियों द्वारा किया गया. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के पास विकास का कोई भी एजेंडा नहीं है. वह सिर्फ जातिवाद और धर्मांतरण के नाम पर लड़ाई लड़वा रही है. भाकपा माले इसका पुरजोर विरोध करता है. धरना में एनुल अंसारी, बद्री महतो, रामसकल सिंह, जुगल मुंडा, देवकी देवी, शांतिमणि बखला, विमला देवी व शिवकुमार मांझी सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




