बसिया में डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट नौ से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Aug 2017 12:45 PM (IST)
विज्ञापन

बसिया : क्लब ऑफ यूनिटी बसिया के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर नौ व 10 सितंबर को सीजन थ्री डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सरना मैदान स्टेडियम में किया जायेगा. टूर्नामेंट की विजेता टीम को 31 हजार व ट्राॅफी व उप विजेता टीम को 21 हजार रुपया व ट्राॅफी पुरस्कार में दिया […]
विज्ञापन
बसिया : क्लब ऑफ यूनिटी बसिया के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर नौ व 10 सितंबर को सीजन थ्री डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सरना मैदान स्टेडियम में किया जायेगा. टूर्नामेंट की विजेता टीम को 31 हजार व ट्राॅफी व उप विजेता टीम को 21 हजार रुपया व ट्राॅफी पुरस्कार में दिया जायेगा. यह जानकारी अजय सिंह ने दी.
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में प्रवेश शुल्क 1500 रुपया रखा गया है. टूर्नामेंट में 16 टीम शामिल होंगी. इच्छुक टीमें पांच सितंबर तक नामांकन करा सकती हैं.
बैठक 20 को: गुमला. झारखंड नवनिर्माण दल व महिला मंडल सहयोग संचालन समिति की संयुक्त बैठक 20 अगस्त को 11 बजे से कचहरी परिसर स्थित हड़ताली वृक्ष के समीप हाेगी. यह जानकारी सदस्य आदित्य सिंह ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




