गुमला प्रखंड में विकास की स्थिति सबसे खराब : डीसी

Published at :18 Aug 2017 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला प्रखंड में विकास की स्थिति सबसे खराब : डीसी

गुमला: गुमला प्रखंड के टीपीसी भवन में डीसी श्रवण साय व डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने बैठक कर 25 पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. डीसी ने कहा कि सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक आपस में समन्वय बना कर काम करें और पंचायत का विकास सुनिश्चित करें. डीसी […]

विज्ञापन

गुमला: गुमला प्रखंड के टीपीसी भवन में डीसी श्रवण साय व डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने बैठक कर 25 पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. डीसी ने कहा कि सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक आपस में समन्वय बना कर काम करें और पंचायत का विकास सुनिश्चित करें.

डीसी ने मेन डेज, डीले पेमेंट, जियो टैगिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना, डीबीटी व पुरानी लंबित योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुमला प्रखंड के लचर प्रदर्शन पर नाराजगी जतायी.

उन्होंने प्रखंड के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी. उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि विकास योजनाओं के संचालन में चार-पांच माह से गुमला प्रखंड प्रदर्शन काफी खराब रहा है.

उन्होंने सदर प्रखंड की सभी पंचायतों विशेष कर सिलाफारी, टोटो, कोटाम व फसिया के पंचायत सेवकों को एक सप्ताह के अंदर अपेक्षित प्रगति प्रदर्शित नहीं करने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा. प्रधानमंत्री आवास योजना व डीले पेमेंट पर कहा गया कि किसी भी स्थिति में मजदूरों का भुगतान ससमय हो, यह सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola