हजारों के सामान उठा ले गये

Published at :12 Aug 2017 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
हजारों के सामान उठा ले गये

गुमला : सीएचसी रायडीह की कर्मी रिझैन देवी के लक्ष्मण नगर स्थित घर में गुरुवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने सेंधमारी कर करीब 40 हजार रुपये का सामान उठा ले गये. इनमें सोने का एक चेन, कान का टॉप, नाक का तीन फूल व पायल सहित 10 हजार नकद शामिल है. रिझैन देवी […]

विज्ञापन
गुमला : सीएचसी रायडीह की कर्मी रिझैन देवी के लक्ष्मण नगर स्थित घर में गुरुवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने सेंधमारी कर करीब 40 हजार रुपये का सामान उठा ले गये. इनमें सोने का एक चेन, कान का टॉप, नाक का तीन फूल व पायल सहित 10 हजार नकद शामिल है. रिझैन देवी से इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बैटरी चोरी का प्रयास
सिसई. गुरुवार की रात चोरों ने पिलखी मोड़ निवासी श्याम सुंदर महतो के हाइवा वाहन की बैटरी चोरी का प्रयास किया. चालक की तत्परता के कारण चोर बैटरी चोरी करने में असफल रहे. चोरों को पिकअप वाहन (जेएच 01 सीएच-4071) छोड़ कर भागना पड़ा. थानेदार अजय ठाकुर ने बताया कि दो चोर थे, जिसे बेड़ो पुलिस ने पकड़ लिया है. पिकअप वाहन बेड़ो से चोरी गयी थी, जिसमें सवार होकर चाेर सिसई चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola