तपकरा पंचायत में हाथियों का उत्पात, पांच घर किये ध्वस्त

पालकोट: प्रखंड के तपकारा पंचायत के देवगांव बड़काटोली गांव में सोमवार की रात जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया. हाथियों ने देवगांव के बेंजामिन तिर्की के घर को ध्वस्त कर घर में रखा 20 क्विंटल धान व 50 किलो उरद चट कर गया. घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया. बेंजामिन की आठ मुर्गियां दीवार […]
पालकोट: प्रखंड के तपकारा पंचायत के देवगांव बड़काटोली गांव में सोमवार की रात जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया. हाथियों ने देवगांव के बेंजामिन तिर्की के घर को ध्वस्त कर घर में रखा 20 क्विंटल धान व 50 किलो उरद चट कर गया. घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया. बेंजामिन की आठ मुर्गियां दीवार गिरने से दब कर मर गयी.
देवगांव में उत्पात मचाने के बाद हाथी तपकारा रेवडा गांव पहुंचे. वहां मोना बिलुंग का घर ध्वस्त कर 50 किलो चावल चट कर गया. हाथियों ने नाथपुर कोनकेल गांव निवासी सुलेमान केरकेट्टा, अलाहर केरकेट्टा व सहशील टेटे के घरों को भी ध्वस्त किया. हाथियों ने सहशील टेटे के घर को ध्वस्त कर एक क्विंटल धान खा गये, जबकि घर ध्वस्त होने से सहशील की छह मुर्गियां मर गयी. उपरोक्त लोगों ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




