एक-दो रुपये का सिक्का बाजार में नहीं चलने से भिखारी परेशान

लोहरदगा: बाजार में सिक्का का चलन न होने से लोग परेशान हैं. बाजारों में खुदरा सिक्का ज्यादा आ जाने से दुकानदार भी सिक्का नहीं ले रहे हैं. एक दुकानदार ने बताया कि छोटी-मोटी खरीदारी करनेवालों से भी सिक्का न लेना दुकानदारों के साथ भी मजबूरी हो गयी है. सिक्कों को बैंकों में जमा नहीं लिया […]
बड़े दुकानदारों के साथ तो इससे परेशानी नहीं है लेकिन छोटे दुकानदारों को जो कम पूंजी में अपना व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें काफी परेशानी हो रही है. इधर लोगों में आम धारणा होते जा रही है कि दुकानों में सिक्का नहीं लिया जा रहा है. घरों में छोटी बचत करनेवाले लोग सिक्का जमा करने से हिचकिचा रहे हैं. आम तौर पर बाजारों में एक-दो रुपये का सिक्का ज्यादा मात्रा में कोई भी लेने से इंकार कर रहा है.
इसे लेकर प्रभात खबर कार्यालय में एक भिखारी अपने हाथों में कुछ सिक्के लेकर पहुंचा. उसने आते ही बताया कि दुकानों में सिक्का नहीं लिया जा रहा है. इस सिक्के का क्या करें. पूछे जाने पर उसने बताया कि बाजार में पांच और 10 रुपये का सिक्का तो लिया जा रहा है लेकिन एक-दो रुपये का सिक्का नहीं लिया जा रहा है. भिखारियों को अधिकांश लोग एक -दो रुपये का सिक्का ही देते हैं. इसी सिक्के को बाजार में चला कर हमलोग गुजारा करते हैं लेकिन अब तो बाजार में इसे लिया ही नहीं जा रहा है जिससे हमलोगों को जीविका चलाने में भी परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




