हाथियों के झुंड ने तीन घरों को ध्वस्त किया

Published at :07 Aug 2017 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
हाथियों के  झुंड ने तीन घरों को ध्वस्त किया

बानो़: बानो प्रखंड के विभिन्न गांव में झुंड से बिछड़े हाथी ने तीन घर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दो मवेशियों को मार डाला. घटना के समय घर के लोग व ग्रामीणों ने भाग कर जान बचायी. बीडीओ सुलेमान मुंडरी, रेंजर विनोद कुमार व वनपाल लोलस बाड़ा ने घटनास्थल पहुंच कर क्षति की जानकारी ली. […]

विज्ञापन
बानो़: बानो प्रखंड के विभिन्न गांव में झुंड से बिछड़े हाथी ने तीन घर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दो मवेशियों को मार डाला. घटना के समय घर के लोग व ग्रामीणों ने भाग कर जान बचायी. बीडीओ सुलेमान मुंडरी, रेंजर विनोद कुमार व वनपाल लोलस बाड़ा ने घटनास्थल पहुंच कर क्षति की जानकारी ली. बताया जाता है कि शनिवार रात लगभग एक बजे झुंड से बिछड़ा हाथी कोनसोदे बजारटोली गांव पहुंच गया. यहां कोनसोदे निवासी रुबेन मड़की के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दो बैल को भी मार डाला. घर में रखे अनाज को खा गया.

हाथी ने छोटकेतुंगा में सोमरा सुरीन व सिंजाग में मजूंर कडुंलना के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा अनाज खा गया. घटना की जानकारी होने पर रविवार सुबह बीडीओ, रेंजर व वनपाल घटनास्थल पर पहुंचे. इधर ग्रामीणों ने हिम्मत जुटा कर हाथी को जताटांड़ की ओर खदेड़ दिया. घटना से गांव व आसपास के गांवों में दहशत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola