गड्ढा खोदो अभियान पर जिला स्तरीय कार्यशाला में डीसी ने कहा, आठ दिन में पूरा हो अभियान

सिमडेगा: स्थानीय नगर भवन में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गड्ढा खोदो अभियान कार्यक्रम पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण कार्य में सकारात्मक […]
इस अभियाान को सफल बनाने की जिम्मेवारी सभी बीडीओ, मुखिया, कनीय अभियंता, बीपीओ, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, जनसेवक, राजस्व कर्मचारी, पीडीएस डीलर की भी है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त को सभी आठ प्रखंडों में एक दिवसीय स्वच्छता खस्सी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. संबंधित प्रखंड के बीडीओ अपने क्षेत्र की टीम का चयन करते हुए प्रतियोगिता आयोजित करेगें.
इस प्रतियोगिता के माध्यम से आम जनता को गड्ढा खोदो अभियान के प्रति जागरूक किया जायेगा. साथ ही शौचालय का क्या महत्व है इस पर फ्लैक्स,होर्डिंग, गीत नाट्य, पपंलेट, पोस्टर के माध्यम से प्रचार -प्रसार किया जायेगा. इससे पूर्व यूनिसेफ की टीम ने पीपीटी के माध्यम से शौचालय निर्माण तथा गड्ढा खोदो अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मौके पर डीडीसी मनोहर मरांडी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, आइटीडीए निदेशक, सभी बीडीओ, सभी कार्यपालक अभियंता, मुखिया, जनप्रतिनिधि, यूनिसेफ की टीम, जलसहिया, एसएचजी ग्रुप, महिला मंडल, ग्राम संगठन, पीडीएस डीलर के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




