कलिसिया हित में अच्छा काम कर रहा काथलिक सभा

Published at :07 Aug 2017 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
कलिसिया हित में अच्छा काम कर रहा काथलिक सभा

गुमला : संत जोन मेरी वियन्नी के महापर्व पर काथलिक सभा गुमला, महिला काथलिक संघ व युवा काथलिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में संत पात्रिक हॉफमैन हॉल में पुरोहितों के स्वागत सह सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ गुमला धर्मप्रांत के बिशप पौल लकड़ा, विकर जेनरल फादर सीप्रियन व […]

विज्ञापन

गुमला : संत जोन मेरी वियन्नी के महापर्व पर काथलिक सभा गुमला, महिला काथलिक संघ व युवा काथलिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में संत पात्रिक हॉफमैन हॉल में पुरोहितों के स्वागत सह सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ गुमला धर्मप्रांत के बिशप पौल लकड़ा, विकर जेनरल फादर सीप्रियन व पल्ली पुरोहित फादर जेरोम एक्का ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया. वहीं दया निकेतन की छात्राओं ने तमसो मां ज्योतिर्गमया… गीत की धुन पर मनमोहक नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया. इसके बाद विभिन्न पल्लियों और छात्रावासों के लोगों ने एक से बढ़ कर एक नृत्य व गीत की प्रस्तुती दी.

वहीं काथलिक सभा के स्वागत और सम्मान से खुश बिशप पौल लकड़ा ने आगे और भी अच्छा करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि काथलिक सभा कलिसिया के हित में अच्छा काम कर रहा है. इस दौरान बिशप ने कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को संत जोन मेरी वियन्नी के जीवनी से भी अवगत कराया और कलिसिया व समाज के हित में काम करने के लिए प्रेरित किया. विशिष्ट अतिथि विकर जेनरल फादर सीप्रियन ने कहा कि आदर और सम्मान हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है.

आज के दिन काथलिक सभाओं ने जो आदर और सम्मान हम फादरों को दिया है, वह हमारे लिए बहुत ही विशेष है. इस अवसर पर फादर अमृत, फादर सुशील, फादर मुनसन इंदवार, फादर नीलम बा, फादर सीप्रियन केरकेट्टा, फादर कल्याण, सिस्टर मटिल्डा, सिस्टर मरिया, सिस्टर मेरी डांग, सिस्टर शोसन, सिस्टर एलिजाबेथ, सिस्टर लीली, सिस्टर ज्योति, सिस्टर हिरमीला, सिस्टर निर्मला, सिस्टर हिलारिया, काथलिक संघ गुमला के अध्यक्ष संत कुमार एक्का, पात्रिक कुजूर, नीलम प्रकाश लकड़ा, त्योफिल बिलुंग, एरेनसियुस मिंज, अमरूस केरकेट्टा, प्लासियुस केरकेट्टा, भिंसेंट बेक, सेवेस्तियन, महिला काथलिक संघ की अध्यक्ष फ्लोरा मिंज, सचिव जयंती तिर्की, लीली कल्याणी मिंज, इरीना मिंज, मंजू बेक, विव्यानी लकड़ा, जोहानी तिर्की, सिमन खलखो, युवा काथलिक संघ के अध्यक्ष पंचम कुजूर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola