गुमला में दो-तीन दिन बंद रहेगी पानी की सप्लाई

गुमला: गुमला शहर में दो-तीन दिन तक पानी की सप्लाई बंद रहने की उम्मीद है. नागफेनी कोयल नदी पर बनाये गये जलापूर्ति केंद्र का इनफिल्टरेशन वेल क्षतिग्रस्त हो गया है. इस कारण गुमला शहर में पानी की सप्लाई बंद है. अभी जलापूर्ति केंद्र की मरम्मत में दो-तीन दिन और लगेगा. इस दौरान जलापूर्ति ठप रहेगी. […]
गुमला: गुमला शहर में दो-तीन दिन तक पानी की सप्लाई बंद रहने की उम्मीद है. नागफेनी कोयल नदी पर बनाये गये जलापूर्ति केंद्र का इनफिल्टरेशन वेल क्षतिग्रस्त हो गया है. इस कारण गुमला शहर में पानी की सप्लाई बंद है. अभी जलापूर्ति केंद्र की मरम्मत में दो-तीन दिन और लगेगा. इस दौरान जलापूर्ति ठप रहेगी.
पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि मिस्त्री जलापूर्ति केंद्र में आयी खराबी की मरम्मत कार्य में लगे हैं. जैसे ही मरम्मत होगी, पानी सप्लाई शुरू हो जायेगा. उन्होंने कहा कि विभाग प्रयास कर रहा है कि 24 घंटे के अंदर जलापूर्ति केंद्र ठीक हो जाये. लेकिन नदी में बाढ़ होने के कारण काम करने में परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




