103 युवक-युवतियों को मिले 17 कंपनियों के ऑफर लेटर
नगर भवन परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला लगा
गुमला. जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर गुमला की तरफ से मंगलवार को नगर भवन (टाउन हॉल) परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया गया. मेला में गुमला समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 17 कंपनियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाये थे. मेले के दौरान लगभग 500 युवक-युवतियों ने सभी स्टॉलों पर घूम-घूम कर जॉब के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान 212 युवक-युवतियों ने विभिन्न कंपनियों में जॉब के लिए आवेदन दिये, जिसमें कुल 103 युवक-युवतियों का अंतिम रूप से चयन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने चयनित अभ्यर्थियों के बीच ऑफर लेटर का वितरण किया. उपायुक्त ने रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से आये युवक-युवतियों व रोजगार देने वाले नियोजकों का अभिनंदन किया. साथ ही युवक-युवतियों को जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर गुमला द्वारा आयोजित होने वाले रोजगार मेला का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार केशरी, यंग प्रोफेशनल रवि कुमार गहलोत, लिपिक प्रवीण सुरीन, विजय लकड़ा, संदीप राम, कृष्णा राम, मंजुला लकड़ा, सीता कुमारी व शैलेंद्र साहू का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










