वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग: एसपी व एएसपी को दिया दिशा-निर्देश, बरसात में नक्सलियों के खिलाफ चलेगा अभियान

Published at :29 Jul 2017 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग: एसपी व एएसपी को दिया दिशा-निर्देश, बरसात में नक्सलियों के खिलाफ चलेगा अभियान

गुमला: बरसात में भी नक्सलियों के खिलाफ गुमला जिला सहित पूरे राज्य में अभियान जारी रहेगा. नक्सलियों व उग्रवादियों के किसी भी मूवमेंट की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करनी है. ये बातें एडीजे ऑपरेशन आरके मल्लिक ने कही. एडीजे श्री मल्लिक शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से झारखंड के सभी जिला के एसपी व […]

विज्ञापन
गुमला: बरसात में भी नक्सलियों के खिलाफ गुमला जिला सहित पूरे राज्य में अभियान जारी रहेगा. नक्सलियों व उग्रवादियों के किसी भी मूवमेंट की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करनी है. ये बातें एडीजे ऑपरेशन आरके मल्लिक ने कही. एडीजे श्री मल्लिक शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से झारखंड के सभी जिला के एसपी व एएसपी के साथ नक्सली अभियान की समीक्षा कर रहे थे.

एडीजी ने नक्सलियों के खिलाफ बरसात में चलने वाले अभियान के लिए ठोस रणनीति बनाते हुए इसे असलीजामा पहनाने का निर्देश दिया. इस दौरान अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के लिए आवासीय व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, हथियार व अन्य सामग्री की उपलब्धता पर भी चर्चा की. पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि अभियान में शामिल पदाधिकारियों व पुलिस के जवानों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े. यह सभी पुलिस कप्तान सुनिश्चित करें.

गुमला जिला की ओर से गुमला पुलिस अधीक्षक चंदन झा व एएसपी सरोज कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में अपनी सहभागिता दी. एसपी चंदन झा ने कहा कि गुमला में नक्सली व उग्रवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. इसमें गुमला पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है. अभियान किसी भी हाल में नहीं रूकेगा और जारी रहेगा.

माओवादियों ने घाघरा में पोस्टर चिपकाये
चारू मजुमदार, कन्हाई चटर्जी व अन्य सदस्यों की याद में भाकपा माओवादी का शुक्रवार से शहीद स्मृति सप्ताह शुरू हो गया है. यह तीन अगस्त तक चलेगा. इस दौरान माओवादी अपने साथियों को याद करेंगे. शहीद स्मृति सप्ताह को लेकर माओवादियों ने घाघरा प्रखंड के कई क्षेत्रों में पोस्टर चिपकाये हैं. पोस्टर में माओवादियों ने पार्टी के कई शहीदों के नाम लिखे हैं. वहीं लोगों से गांव-गांव में शहीद स्मृति दिवस मनाने की अपील की है. पुलिस ने सभी स्थानों से पोस्टर हटा दिया है. घाघरा में चांदनी चौक, ब्लॉक मुख्यालय के गेट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा कई जगह पर पोस्टर चिपकाये गये थे. थाना प्रभारी सुदामा चौधरी ने कहा कि पोस्टरबाजी के पीछे शरारती तत्वों का हाथ है. ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola