संत अन्ना धर्म समाज का कार्य मानव की सेवा करना है : सिस्टर अनिता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jul 2017 12:43 PM (IST)
विज्ञापन

चैनपुर : संत अन्ना उवि में बुधवार को संत अन्ना पर्व धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन धर्म बहनों ने किया. प्राचार्या सिस्टर अनिता ने कहा कि 26 जुलाई संत अन्ना धर्म समाज की स्थापना हुई थी. संत अन्ना धर्म समाज की संरक्षिका माता बेर्नादेत ने पूरे देश में संत अन्ना धर्म समाज को […]
विज्ञापन
चैनपुर : संत अन्ना उवि में बुधवार को संत अन्ना पर्व धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन धर्म बहनों ने किया. प्राचार्या सिस्टर अनिता ने कहा कि 26 जुलाई संत अन्ना धर्म समाज की स्थापना हुई थी. संत अन्ना धर्म समाज की संरक्षिका माता बेर्नादेत ने पूरे देश में संत अन्ना धर्म समाज को जोड़ने का काम किया गया था.
उन्हीं की याद में हम संत अन्ना पर्व मनाते हैं. सिस्टर सुशीला ने कहा कि हम संत अन्ना पर्व का 120वां स्थापना दिवस मना रहे है. देश में हमारी धर्म बहनें आज शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में महती भूमिका निभा रही हैं. इससे पूर्व छात्राओं ने धर्म बहनों का स्वागत कर उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया.
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. मौके पर सिस्टर अनिता, सिस्टर बसंती, सिस्टर पूनम, सिस्टर सुसारी, सिस्टर सरोज, सिस्टर जोर्जिया, सिस्टर फबिवला, सिस्टर मिलेता, सिस्टर सुषमा व सत्यजीत कुमार सहित छात्राएं मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




