गुमला जिला के 28 जनसेवक इधर-उधर

Published at :27 Jul 2017 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला जिला के 28 जनसेवक इधर-उधर

पांच वर्ष या उससे अधिक अवधि तक एक ही स्थान जमे हुए थे. स्थापना समिति की बैठक में स्थानांरतण का लिया गया निर्णय गुमला : गुमला के जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा की अध्यक्षता में हुई स्थापना समिति की बैठक में कृषि संवर्ग के जनसेवकों को इधर से उधर किया गया है. सभी जनसेवक […]

विज्ञापन
पांच वर्ष या उससे अधिक अवधि तक एक ही स्थान जमे हुए थे.
स्थापना समिति की बैठक में स्थानांरतण का लिया गया निर्णय
गुमला : गुमला के जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा की अध्यक्षता में हुई स्थापना समिति की बैठक में कृषि संवर्ग के जनसेवकों को इधर से उधर किया गया है. सभी जनसेवक पांच वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे हुए थे. बैठक में लिये गये निर्णय के बाद 28 जनसेवकों का स्थानांतरण व पदस्थापन किया गया है.
इनमें रघुनंदन वैद्य को गुमला से पालकोट, मन्ना साहू को गुमला से घाघरा, धनंजय भगत को गुमला से पालकोट, भुवनेश्वर साहू को गुमला से डुमरी, रायनंद साहू को गुमला से बिशुनपुर प्रखंड, पतरस एक्का को जारी से घाघरा, बलभद्र कुमार नंद को जारी से पालकोट, भरत नाग को पालकोट से गुमला, प्रताप सिंह तिग्गा को पालकोट से घाघरा, हेमरन टोप्पो को पालकोट से जारी, मोजेस्तुस मिंज को पालकोट से चैनपुर, रामावतार साहू को पालकोट से घाघरा, किशोर राम को पालकोट से बिशुनपुर, कुंवर राम मोची को डुमरी से घाघरा, किनु उरांव को डुमरी से पालकोट, राकेश कुमार को डुमरी से पालकोट, नंदलाल टोप्पो को डुमरी से पालकोट, पौलुस किंडो को घाघरा से चैनपुर, स्टेफन राजेश्वर बेक को घाघरा से पालकोट, रूपचंद प्रसाद को घाघरा से गुमला, रेमन साहू को घाघरा से डुमरी, बुधराम केरकेट्टा को घाघरा से जारी, इमाम अंसारी को घाघरा से बिशुनपुर, फुलझरी भगत को बिशुनपुर से गुमला, दयासागर खलखो को चैनपुर से डुमरी, कार्तिक मुंडा को चैनपुर से गुमला, मनबहाल टोप्पो को चैनपुर से घाघरा व झरिया उरांव को चैनपुर से पालकोट प्रखंड स्थानांतरित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola