इलाज के अभाव में कोरबा जनजाति की महिला की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jul 2017 12:41 PM (IST)
विज्ञापन

जिरमैत देवी को 15 दिन से पेट में दर्द था गुमला : गुमला शहर के करमटोली में कोरबा जनजाति की महिला जिरमैत देवी (50) की मौत इलाज के अभाव में मंगलवार को हो गयी. मंगलवार से बुधवार दिन के 2:30 बजे तक जिरमैत का शव उसके घर पर पड़ा रहा. देर शाम शव का अंतिम […]
विज्ञापन
जिरमैत देवी को 15 दिन से पेट में दर्द था
गुमला : गुमला शहर के करमटोली में कोरबा जनजाति की महिला जिरमैत देवी (50) की मौत इलाज के अभाव में मंगलवार को हो गयी. मंगलवार से बुधवार दिन के 2:30 बजे तक जिरमैत का शव उसके घर पर पड़ा रहा. देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया. जिरमैत मजदूरी करती थी. उसकी तीन बेटियां हैं, जिनमें तुरकी कोरबाइन (20), कजरी कोरबाइन (18) व सलमी कोरबाइन (17) शामिल हैं.
बेटी कजरी ने बताया कि उसकी मां जिरमैत को पेट दर्द की शिकायत थी. 15 दिन पूर्व सदर अस्पताल मेंं उसका इलाज किया गया था. दवा खाने के बाद भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, लेकिन पैसे के अभाव में अल्ट्रासाउंड नहीं करा सकी. अंतत: मंगलवार की दोपहर में उसकी मौत हो गयी. छोटी बेटी सलमी कोरबाइन केजीवी गुमला में वर्ग छठी की छात्रा है. उसकी बड़ी बहन तुरकी कोरबाइन करमटोली के बुधवा उरांव के साथ विवाह कर लिया है. लेकिन मां की मौत की खबर मिलने के बाद भी दोनों घर नहीं पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




