पहल : विक्षिप्त मालती के घर पहुंचा प्रशासन, अधिकािरयों ने कहा दो कमरे का घर बनेगा, पेंशन मिलेगी

घाघरा(गुमला): घाघरा प्रखंड के गम्हरिया डाड़टोली की 80 वर्षीया मंगरी देवी व उसकी विक्षिप्त बेटी मालती की मार्मिक कहानी प्रभात खबर में छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया. सोमवार को बीडीओ विजय कुमार सोनी, सीओ दिनेश गुप्ता व बीपीओ कांति कुमारी विक्षिप्त मालती के घर पहुंचे. वृद्धा मंगरी से घर की स्थिति और उसकी […]
समस्या सुनने व हालात देखने के बाद अधिकारियों ने कहा कि मंगरी की जमीन पर दो कमरों का घर बनेगा. मंगरी को वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी. परिवार के नाम से नया राशन कार्ड बनेगा. विक्षिप्त की बेटी का स्कूल में दाखिला होगा. प्रशासन उसे गोद लेकर पढ़ायेगा. वहीं विक्षिप्त के इलाज की व्यवस्था की जायेगी.
इसके लिए प्रखंड के अधिकारियों ने कहा कि जिले के वरीय अधिकारी से बात करके विक्षिप्त के इलाज की व्यवस्था की जायेगी. वहीं विक्षिप्त के साथ घटी घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जायेगी, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. वृद्ध मंगरी की गरीबी व उसकी बेटी के साथ हुए कुकर्म की जानकारी जब प्रभात खबर को हुई, तो 23 जुलाई के अंक में परिवार की मार्मिक कहानी छापी गयी. परिवार की स्थिति की जानकारी डीसी को भी दी गयी. इसके बाद प्रशासन हरकत में आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




