मवेशियों से लदा वैन जब्त, तीन गिरफ्तार

Published at :22 Jul 2017 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
मवेशियों से लदा वैन जब्त, तीन गिरफ्तार

कोलेबिरा. अघरमा स्थित सिमडेगा-रांची मुख्य पथ पर वन विभाग के पदाधिकारियों ने मवेशियों से लदा एक वैन जब्त किया और उसे पुलिस को सौंप दिया. वैन पर 10 मवेशी थे. इधर, पुलिस ने तीन मवेशी तस्करों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार, विनोद […]

विज्ञापन

कोलेबिरा. अघरमा स्थित सिमडेगा-रांची मुख्य पथ पर वन विभाग के पदाधिकारियों ने मवेशियों से लदा एक वैन जब्त किया और उसे पुलिस को सौंप दिया. वैन पर 10 मवेशी थे. इधर, पुलिस ने तीन मवेशी तस्करों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार, विनोद कुमारी, प्रभारी वनपाल अशोक झा, वन रक्षी राजेंद्र सिंह एवं होमगार्ड के जवान गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान सिमडेगा की ओर तेज गति से दो पिकअप वैन आ रहे थे. पदाधिकारियों ने उक्त वाहनों को रूकने का इशारा किया, किंतु चालकों ने वाहनों की गति और बढ़ा दी और रांची की ओर तेजी से भागने लगे.

वन विभाग के पदाधिकारियों ने उनका पीछा किया गया. इस क्रम में अघरमा ग्राम के समीप एक पिकअप वैन (ओडी 17जे-3866) को पकड़ा, जबकि एक वाहन भागने में सफल रहा. वाहन में दो गाय एवं आठ बैल लदे थे. वाहन में सवार ओड़िशा बरगढ़ निवासी मो शकील, धनमाली सोनाली एवं गणेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वन विभाग के पदाधिकारियों ने मवेशियों व पकड़े गये लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola