रांची को हरा गुमला ने खिताब पर जमाया कब्जा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2017 11:52 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला: रांची के मोरहाबादी मैदान में खेले जा रहे सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल मैच के अंडर 17 वर्ग में गुमला की संत इग्नासियुस हाई स्कूल की टीम ने रांची को सडन-डेथ में पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. रांची से खेल संयोजक कृष्णा उरांव ने बताया कि गुमला जिला का प्रतिनिधित्व कर रही संत इग्नासियुस […]
विज्ञापन
गुमला: रांची के मोरहाबादी मैदान में खेले जा रहे सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल मैच के अंडर 17 वर्ग में गुमला की संत इग्नासियुस हाई स्कूल की टीम ने रांची को सडन-डेथ में पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. रांची से खेल संयोजक कृष्णा उरांव ने बताया कि गुमला जिला का प्रतिनिधित्व कर रही संत इग्नासियुस हाई स्कूल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर मेजबान रांची को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया है.
गुमला की जीत पर डीसी श्रवण साय, डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ केके राजहंस, जिला खेल पदाधिकारी समीर कच्छप, इग्नासियुस स्कूल के एचएम फादर इरेनसियुस मिंज, रेक्टर फादर ख्रीस्टोफर लकड़ा, फादर अनुरंजन पूर्ति, फादर मनोहर खोया, फादर रंजीत, कोच मोहम्मद रिजवान, फुटबॉल संघ के सचिव सागर उरांव, भाजपा युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष मिशिर कुजूर सहित कई लोगों ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




