वारदात: दिनदहाड़े उग्रवादियों ने दिया घटना को अंजाम, पीएलएफआइ ने कूरियर ब्वाॅय से की लूटपाट

कामडारा: कामडारा थाना क्षेत्र के कोंसा बाजारटांड़ के समीप पीएलएफआई के उग्रवादियों ने कूरियर ब्वॉय से हथियार के बल पर लूटपाट की. भुक्तभोगी मोहम्मद वसीम ने बताया कि वह मौलाना आजाद कॉलोनी गली नंबर चार नामकुम, रांची का रहने वाला हूं. रांची के इंटरप्राइजेज शिवपुरी कॉलोनी हिनू रांची कूरियर कंपनी में डिलेवरी ब्वॉय के रूप […]
कामडारा: कामडारा थाना क्षेत्र के कोंसा बाजारटांड़ के समीप पीएलएफआई के उग्रवादियों ने कूरियर ब्वॉय से हथियार के बल पर लूटपाट की. भुक्तभोगी मोहम्मद वसीम ने बताया कि वह मौलाना आजाद कॉलोनी गली नंबर चार नामकुम, रांची का रहने वाला हूं. रांची के इंटरप्राइजेज शिवपुरी कॉलोनी हिनू रांची कूरियर कंपनी में डिलेवरी ब्वॉय के रूप में काम करता हूूं.
बुधवार को ग्राहकों का कूरियर से आया सामान पहुंचाने के लिए कामडारा आया था. इसी बीच कोंसा के काबीरू बारला नामक युवक ने उसके (डिलेवरी ब्वॉय) मोबाइल पर बार-बार फोन किया और कोंसा आने के लिए कहा. जब मैं उसे बोला कि अपना सामान कामडारा आकर ले जाओ. मैं कामडारा बाजार से आगे नहीं जा सकता हूं, तो उसने मुझसे काफी आग्रह किया.
मुझे मिशन चौक से ऑटो बुक कर आने के लिए बोला. मैं ऑटो से सामान लेकर कोंसा पहुंचा और इंतजार कर ही रहा था कि तीन बाइक से आये छह लोगों ने मुझे घेर लिया. उनके पास राइफल था. वे चालक को डांटने करने लगे. उग्रवादियों ने कहा कि अनजान व्यक्ति को क्यों इधर लाते हो. डांटने-फटकारने के बाद पीएलएफआइ उग्रवादियों ने 7800 रुपये, दो मोबाइल और कूरियर से मंगाया गया सामान बॉडी बिल्डर तीन पीस, शेट सीलिंग बेल्ट पांच पीस, हेयर बोर्थ थ्री पीस और ब्रोथऑन दवा एक डब्बा लूट लिया. घटना के संबंध में पुलिस ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर याकूब, जयराम व ढुलू समेत तीन अन्य के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




