ट्रैफिकिंग गंभीर समस्या है : डीसी

Published at :20 Jul 2017 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैफिकिंग गंभीर समस्या है : डीसी

गुमला: बच्चों के अधिकार, संरक्षण व सुरक्षा विषय पर जिला प्रशासन, बाल कल्याण समिति, बाल सखा एवं सृजन फाउंडेशन की ओर से विकास भवन गुमला में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त श्रवण साय ने कहा कि ट्रैफिकिंग की शिकार बच्चे-बच्चियों एवं अनाथ बच्चों को कौशल विकास से जोड़ कर उन्हें […]

विज्ञापन
गुमला: बच्चों के अधिकार, संरक्षण व सुरक्षा विषय पर जिला प्रशासन, बाल कल्याण समिति, बाल सखा एवं सृजन फाउंडेशन की ओर से विकास भवन गुमला में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त श्रवण साय ने कहा कि ट्रैफिकिंग की शिकार बच्चे-बच्चियों एवं अनाथ बच्चों को कौशल विकास से जोड़ कर उन्हें ट्रेनिंग दी जायेगी. उन्होंने कहा कि ट्रैफिकिंग रोकने और अनाथ बच्चों को पुनर्वासित करने एवं शिक्षा दिलाने में हम हर संभव प्रयास करेंगे. श्री साय ने इस दिशा में सभी को मिल कर काम करने की सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि ट्रैफिकिंग गंभीर समस्या है.
डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने बाल विवाह पर चिंता जतायी और इस क्षेत्र में सभी एनजीओ एवं सरकारी तंत्र को मिल कर काम करने काे कहा. डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने कहा कि पुलिस बच्चों के हित में कार्य करने में कोई कोताही नहीं बरत रही है. लेबर सुपरिटेंडेंट रंजीत कुमार ने भी सुरक्षित पलायन और चाइल्ड लेबर के विषय में बताया. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शंभु सिंह ट्रैफिकिंग की शिकार बच्चियों को कौशल विकास से जोड़ने की जरूर बतायी. कहा कि ऐसी बच्चियों की काउंसिलिंग कर कुछ दिनों तक आवासीय व्यवस्था में रखा जाये, ताकि वह पुन: ट्रैफिकिंग का शिकार होने से बचे. अनाथ बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था की जायेगी तथा उन्हें शिक्षा से जोड़ा जायेगा.

उन्होंने कहा कि यौन शोषण के शिकार बच्चों के लिए भी शिक्षा एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जायेगी. उन्हें मुआवजा भी दिलाने की व्यवस्था की जायेगी. विषय प्रवेश बाल सखा के पीयूष सेन गुप्ता ने कराया. संचालन बालसखा के राहुल ने किया. मौके पर डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, डीएसइ गनौरी मिस्त्री, डीसीपीओ संजय कुमार, संजय कुमार भगत, धनंजय मिश्र, पुष्पा कुमारी, मनोज कुमार राम, बसंती गलाडीस बाड़ा, हरजीत कौर, उर्सुला तिग्गा, अलका नारायण सिंह, डॉ अशोक कुमार मिश्र, अनिता कुजूर, सुषमा केरकेट्टा, संजय कुमार व फुदो देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola