प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2017 11:31 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : प्रभात खबर द्वारा 15 जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन एसएस बालक हाई स्कूल गुमला में किया गया है. विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 300 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मुख्य अतिथि डीसी श्रवण साय, एसपी चंदन कुमार झा, विशिष्ठ अतिथि […]
विज्ञापन
गुमला : प्रभात खबर द्वारा 15 जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन एसएस बालक हाई स्कूल गुमला में किया गया है. विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 300 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मुख्य अतिथि डीसी श्रवण साय, एसपी चंदन कुमार झा, विशिष्ठ अतिथि डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, डीएसपी इंद्रमणि चौधरी व डीइओ जयंत कुमार मिश्र होंगे. 15 जुलाई को सभी विद्यार्थी नौ बजे तक एसएस हाई स्कूल में पहुंच कर पंजीयन करा लेंगे. साथ में मार्कशीट व प्रवेश पत्र का फोटो कॉपी लाना है. कार्यक्रम दिन के 11 बजे से शुरू होगा. सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थियों का नाम 12 व 13 जुलाई के प्रभात खबर के अंक में प्रकाशित किया गया है.
अपने स्कूलों में बेहतर करने वाले जिन छात्रों का नाम छूट गया है, वे सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंच कर पंजीयन करा लेंगे. सभी विद्यार्थियों या अभिभावकों से अनुरोध है कि समय पर आकर पंजीयन करा लेंगे. जो बच्चे परीक्षा व अन्य किसी कार्य से बाहर हैं, उनके स्थान पर अभिभावक आ सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7631038326, 9334197339, 9470978499 व 9431152109 में संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




