श्यामलाल हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2017 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस थाने में रख कर कर रही पूछताछ. गुमला : गुमला के जाने-माने ईंट व पत्थर व्यवसायी श्यामलाल प्रसाद हत्याकांड में गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने केस का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन पुलिस ने अभी पूरे मामले को दबा कर रखा है, क्योंकिजो दो […]
विज्ञापन
पुलिस थाने में रख कर कर रही पूछताछ.
गुमला : गुमला के जाने-माने ईंट व पत्थर व्यवसायी श्यामलाल प्रसाद हत्याकांड में गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने केस का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
लेकिन पुलिस ने अभी पूरे मामले को दबा कर रखा है, क्योंकिजो दो आरोपी अभी पकड़े गये हैं, उन लोगों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. पुलिस 24 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है, इसलिए आरोपियों का नाम गुप्त रखा गया है. इन दो आरोपियों के अलावा इनके पीछे अन्य तीन-चार आरोपी हैं, जिन्हें पुलिस पकड़ने में लगी है. इधर, पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 24 घंटे के अंदर अपराधियों को मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जायेगा.
हत्या बड़ी साजिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, व्यवसायी श्यामलाल की हत्या के पीछे बहुत बड़ी साजिश थी. इसमें कई लोग शामिल थे. कुछ नजदीकी लोगों का भी नाम आ रहा है. ऐसे पुलिस पूरे मामले को अभी गुप्त रखे हुए है और कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि श्यामलाल की हत्या के बाद शुरू से ही चार बिंदुओं पर जांच चल रही थी. पहला पूर्व के अपराधियों से दुश्मनी, दूसरा जिन अपराधियों से श्यामलाल की दुश्मनी थी. उन लोगों को श्यामलाल के एक नजदीकी ही आश्रय दिये हुए था. तीसरा डुमरडीह में जमीन खरीदने व चौथा कुछ लोगों से विवाद था. पुलिस हर पहलुओं पर आठ जुलाई से जांच कर रही है.
दो लोगों ने गोली मारते देखा था
श्यामलाल की आठ जुलाई की सुबह अरमई स्थित भट्ठा के समीप तीन अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. उस समय दो लोगों ने गोली मारते अपराधियों को देखा था, लेकिन डर से वे लोग चुप थे. लेकिन पुलिस के अनुसंधान में दो लोगों के नाम सामने आये और पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की. इसके बाद पुलिस का अनुसंधान आगे बढ़ता गया और गुरुवार को पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




