प्रशासन करायेगा गंदुरी की शादी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2017 10:56 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : जिला प्रशासन घाघरा प्रखंड के बड़काडीह गांव के किसान बिरसाई उरांव की बेटी गंदुरी कुमारी की शादी करायेगा. डीसी श्रवण साय ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गंदुरी की शादी करायी जायेगी. अभी उसकी उम्र कम है. 18 साल उम्र होने और परिवार के लोगों की रजामंदी के बाद गंदुरी की […]
विज्ञापन
गुमला : जिला प्रशासन घाघरा प्रखंड के बड़काडीह गांव के किसान बिरसाई उरांव की बेटी गंदुरी कुमारी की शादी करायेगा. डीसी श्रवण साय ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गंदुरी की शादी करायी जायेगी. अभी उसकी उम्र कम है. 18 साल उम्र होने और परिवार के लोगों की रजामंदी के बाद गंदुरी की शादी करायी जायेगी. पिता की कमी खलने नहीं दी जायेगी. डीसी ने बताया कि मृतक की पत्नी सुकरो देवी की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करने का निर्देश घाघरा बीडीओ को दिया है. बिरसाई उरांव की आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए टीम बनायी गयी है. जांच टीम में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, निदेशक नयनतारा केरकेट्टा, एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत व जिला कृषि पदाधिकारी हैं.
टीम को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. डीसी ने कहा कि मैं एसपी चंदन कुमार झा के साथ सोमवार की रात को पीड़ित परिवार के घर गया था. आर्थिक तंगी से मौत हुई है या नहीं, यह जांच का विषय है. बिरसाई उरांव के नाम साढ़े तीन एकड़ जमीन है. चार गाय व एक बैल है.
केसीसी लोन का फायदा नहीं
बैंक गुमला जिले के किसानों को केसीसी लोन देने में पीछे हैं. इसबार 29 हजार किसानों को केसीसी लोन देने का लक्ष्य रखा गया है. इसके एवज में मात्र 14 हजार फार्म ही जमा हुआ है. वहीं बैंक में स्वीकृति के बाद 15 सौ फार्म जमा किया गया है. वहीं 50 प्रतिशत किसानों का अभी तक फसल बीमा हुआ है, जबकि एक लाख 12 हजार किसानों की फसल का बीमा करने का लक्ष्य रखा गया है. ज्ञात हो कि गुमला में केसीसी लोन देने के नाम पर भी गड़बड़ी है.
जो किसान बिचौलिया के माध्यम से आवेदन भरते हैं, उन्हीं किसानों को केसीसी लोन मिलता है. इसमें किसानों को मोटी रकम बिचौलिया को देना पड़ता है. केसीसी लोन की रकम कई हिस्सों में बंटता है. यही वजह है कि किसानों को केसीसी लोन का फायदा नहीं मिल पाता है. इस संबंध में डीसी श्रवण साय ने कहा कि केसीसी लोन व फसल बीमा का लाभ किसानों को दिलाया जायेगा. इसके लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




