गुमला : बहू ने प्राइवेट पार्ट जलाकर ससुर को मार डाला, आरोपी बहू गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला बसिया थाना क्षेत्र के सायटोली गांव निवासी गऊ केरकेट्टा (60 वर्ष) की उसकी बहू अनिमा खड़िया ने रविवार की रात हत्या कर दी. अनिमा ने अपने ससुर के गुप्तांग को आग से जला दिया. जिससे घटना स्थल पर ही गऊ की मौत हो गयी. ससुर की मौत के बाद अनिमा अपने पति भैरव […]
विज्ञापन
प्रतिनिधि, गुमला
बसिया थाना क्षेत्र के सायटोली गांव निवासी गऊ केरकेट्टा (60 वर्ष) की उसकी बहू अनिमा खड़िया ने रविवार की रात हत्या कर दी. अनिमा ने अपने ससुर के गुप्तांग को आग से जला दिया. जिससे घटना स्थल पर ही गऊ की मौत हो गयी. ससुर की मौत के बाद अनिमा अपने पति भैरव केरकेट्टा को भी मारने का प्रयास की. लेकिन वह भागकर जान बचाया. पुलिस ने सोमवार की सुबह को गांव पहुंचकर आरोपी बहू अनिमा को गिरफ्तार कर ली है.
हत्या का कारण
रविवार को गांव में रथयात्र मेला लगा था. भैरव केरकेट्टा व उसकी पत्नी अनिमा खड़िया मेला देखने मुर्गा लेकर गये थे. मेला में मुर्गा लड़ाई हो रहा था. भैरव अपने मुर्गा को लड़ाई में लगा दिया. जिससे वह अपना मुर्गा हार गया. देर शाम को पति पत्नी घर लौटे. मुर्गा हारने को लेकर दोनों आपस में लड़ने लगे. बेटे व बहू की लड़ाई को देखकर गऊ केरकेट्टा छुड़ाने लगा. इसी दौरान अनिमा जलती हुई लकड़ी से अपने ससुर के गुप्तांग को जला दी. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










