दो सिस्टर समेत आठ लोग घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2017 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला शहर के सिसई रोड पुग्गू पुल के समीप शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे बालू लदे ट्रैक्टर ने एंबुलेंस को सामने से टक्कर मार दी. इससे एंबुलेंस में सवार कार्मेल आश्रम की दो धर्मबहनें समेत आठ लोग घायल हो गये. घायलों में मानसिक रूप से विक्षिप्त अमित तिग्गा, आर्डियन तिग्गा, दोनों विक्षिप्तों की […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला शहर के सिसई रोड पुग्गू पुल के समीप शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे बालू लदे ट्रैक्टर ने एंबुलेंस को सामने से टक्कर मार दी. इससे एंबुलेंस में सवार कार्मेल आश्रम की दो धर्मबहनें समेत आठ लोग घायल हो गये. घायलों में मानसिक रूप से विक्षिप्त अमित तिग्गा, आर्डियन तिग्गा, दोनों विक्षिप्तों की मां द्रोथिया लकड़ा के अलावा जोनी शीतल कुजूर, कुलदीप कुजूर, एंबुलेंस चालक अमर मिंज व कार्मेल आश्रम की दो धर्मबहनें शामिल हैं. सभी लोग लातेहार जिला के महुआडांड़ के रहने वाले हैं. ये लोग महुआडांड़ से रांची के कांके जा रहे थे.
अमित व आर्डिनल को कांके में भरती कराने जा रहे थे. इसी क्रम में पुग्गू पुल के समीप तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी. टक्कर से एंबुलेंस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर (नंबर 6005) लेकर भाग गया. भागने के क्रम में चालक ने ट्रैक्टर का सारा बालू एनएच-43 पर गिरा दिया. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग व पुलिस पहुंच गयी. घायलों का समीप के उर्सुलाइन कॉन्वेंट अस्पताल में इलाज कराया गया. दुर्घटना में कार्मेल आश्रम की धर्मबहनें व चालक को चोट लगी है. अन्य लोगों को हल्की चोट लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




