गुमला : कामडारा में मेठ समेत दो लोगों की हत्या

Updated:
विज्ञापन
गुमला : कामडारा में मेठ समेत दो लोगों की हत्या

वृद्ध मेठ की टांगी व युवक की गला रेत कर हत्या गुमला : कामडारा प्रखंड में गुरुवार की रात को मेठ समेत दो लोगों की हत्या कर दी गयी. कुलबुरु गांव में 65 वर्षीय मेठ मनोहर सिंह की टांगी से काट कर मारा गया है. वहीं नूनछापर गांव से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का […]

विज्ञापन

वृद्ध मेठ की टांगी व युवक की गला रेत कर हत्या

गुमला : कामडारा प्रखंड में गुरुवार की रात को मेठ समेत दो लोगों की हत्या कर दी गयी. कुलबुरु गांव में 65 वर्षीय मेठ मनोहर सिंह की टांगी से काट कर मारा गया है. वहीं नूनछापर गांव से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामदकिया है. शव बुरी तरह सड़ गया है. पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. पहली घटना में मनोहर सिंह की हत्या के आरोपी धनुर्धर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद की गयी है. मृतक मनोहर के पुत्र टिकेश्वर सिंह ने थाना में हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने बताया कि आरोपी धनुर्धर के साथ जमीन का विवाद चल रहा है. पहले भी मारपीट की घटना घट चुकी है.

टिकेश्वर सिंह ने कहा कि मेरे पिता मेरे चाचा बिरसु सिंह का घर किसी काम से गया हुआ था. आरोपी का घर भी उसी जगह पर है. टिकेश्वर सिंह ने बताया कि मेरे पिता को देख टांगी लेकर उनके सिर व अन्य जगहों पर वार कर दिया, जिससे मेरे पिता की मौत हो गयी. घटना के वक्त आरोपी नशे मे था. दूसरी घटना में पुलिस ने नूनछापर गांव से एक युवक का शव बरामदकिया है. जंगल में शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है. गला रेतने का निशान है. छाती में चार छेद है. गला आधा कटा हुआ है. पुलिस को शक है कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola