गुमला : PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार- हथियार, पैसा व मोबाइल बरामद

गुमला : गुमला जिला के पालकोट व कामडारा थाना क्षेत्र से पुलिस ने पीएलएफआई के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पालकोट से नारायण सिंह व गोपाल गोप को पकड़ा गया है. इन दोनों के पास से लेवी का दस हजार रुपये व दो मोबाइल मिला है. वहीं कामडारा से एक उग्रवादी को पकड़ा […]
गुमला : गुमला जिला के पालकोट व कामडारा थाना क्षेत्र से पुलिस ने पीएलएफआई के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पालकोट से नारायण सिंह व गोपाल गोप को पकड़ा गया है. इन दोनों के पास से लेवी का दस हजार रुपये व दो मोबाइल मिला है. वहीं कामडारा से एक उग्रवादी को पकड़ा गया है. पुलिस अभी उसका नाम गुप्त रखा है. उसके पास से पिस्तौल मिला है. पुलिस को पहली सफलता पालकोट थाना में हुई. यहां पीएलएफआई के एरिया कमांडर मुकेश बड़ाइक के सहयोगी नारायण सिंह व गोपाल गोप को उस समय पकड़ा गया जब ये दोनों एक ठेकेदार से लेवी वसूलने पहुंचे थे. इन उग्रवादियों को थाना प्रभारी राजेंद्र रजक, सअनि सुनील कुमार सिंह व रागो पूर्ति ने पकड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










