ठाकुरगंगटी में पोषण सखी की मासिक बैठक, कुपोषण से बचाव पर चर्चा

महिला पर्यवेक्षिकाओं ने पोषण सखियों को कुपोषित बच्चों की पहचान और इलाज पर दिया ध्यान
ठाकुरगंगटी प्रखंड के सभागार में क्षेत्र की पोषण सखियों की मासिक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में महिला पर्यवेक्षिकाएं प्रमिला कुमारी और गायत्री कुमारी प्रमुख रूप से उपस्थित थीं. बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कॉर्डिनेटर शतरंजन भगत ने की, जिन्होंने पोषण सखियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों को और अधिक गंभीरता से करने का आह्वान किया. ब्लॉक कॉर्डिनेटर शतरंजन भगत ने पोषण सखियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अति कुपोषित बच्चों की पहचान करें और उन्हें टीएमसी केंद्र पहुंचाने का प्रयास करें, ताकि उनका समय पर इलाज हो सके. उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे के शरीर में अंगूठा दबाने पर कुछ क्षणों तक उस हिस्से में सूजन बनी रहती है, तो यह मांसपेशियों में सूजन का लक्षण है, जो गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसे मामलों में समय पर इलाज से बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है. इसके अलावा, महिला पर्यवेक्षिकाओं ने पोषण सखियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यों में पूरी गंभीरता से जुट जायें. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के इलाज के लिए केंद्र पर विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि लाभार्थी बच्चे समय पर इलाज प्राप्त कर सकें. उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी बच्चों के लिए शिक्षा का पहला कड़ी है और इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. बैठक के दौरान सैकड़ों पोषण सखियां उपस्थित थीं, जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान साझा की गयी जानकारी पर गहरी रुचि दिखायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




