उत्पीड़न रोकने के लिए बने ठोस कानून, महिला सुरक्षा का उठाया मुद्दा

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रभात खबर की ओर से आयोजित महिला संवाद में बोलीं एसएचजी महिला समूह की महिलाएं

विज्ञापन

बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनकर भवन में प्रभात खबर की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जेएसएलपीएस से जुड़ी एसएचजी महिला समूह के बीच आयोजित संवाद के दौरान महिलाओं द्वारा लगातार उन पर हो रहे अत्याचार को लेकर महिला सुरक्षा की मांग को उठाया गया. इस दौरान महिलाओं ने कई सुझाव भी दिये. कार्यक्रम की अध्यक्षता बाघकोल संकुल की अध्यक्ष फुलन देवी ने किया. संवाद के क्रम में कहा कि महिलाओं के साथ घर से लेकर बाहर तक हिंसा हो रही है. सबसे अधिक मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा है. महिलाओं का कहना था कि आये दिन हो रहे उत्पीड़न व हिंसक घटनाओं से महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. इसे रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना चलाने की जरूरत है. घरेलू हिंसा व यौन शोषण के अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. इसके लिए ठोस कदम उठाते हुए सख्त कानून बनाने की जरूरत है, ताकि सामाजिक स्तर पर महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न की घटनाएं कम हो सके. महिलाओं ने सुरक्षा पर कई सवाल उठाये. अपने विचारों को साझा करते हुए अत्याचार के विरोध में सुरक्षा की मांग पर बल दिया. कार्यक्रम का संचालन प्रतिनिधि परवेज आलम ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola