अस्ताचलगामी सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

क्षेत्र एवं परिवार में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के लौहंडिया बाजार शिव मंदिर तालाब में दर्जनों छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य की उपासना की एवं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. चैती छठ के अवसर पर श्रीपुर बाजार, ललमटिया, बोआरीजोर, केरो बाजार आदि गांवों में छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से छठ माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की. छठ घाट पर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा निगरानी भी रखा जाता था, ताकि कोई भी व्यक्ति गहरे पानी में नहीं जा सके. घाटों पर छठ व्रतियों द्वारा प्रसाद से भरा हुआ सूप सजाया गया एवं दीप जलाकर मां की आराधना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola