दिशोम गुरु जल्द स्वस्थ होने की कार्यकर्ताओं ने की कामना

झामुमो जिला समिति की बैठक ऊर्जानगर विवाह भवन में आयोजित की गयी.
राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया निर्णय प्रतिनिधि, महागामाझामुमो जिला समिति की बैठक ऊर्जानगर विवाह भवन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार मंडल ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव वासुदेव सोरेन ने किया. बैठक की शुरुआत में दिशोम गुरु सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने के लिए जिले भर से आये कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से दुआ एवं प्रार्थना की. बैठक के दौरान पार्टी के प्रखंड तथा जिला के कार्यकर्ताओं को गांव की और चलने का आह्वान किया गया. ताकि गांव के अंतिम व्यक्ति को झारखंड सरकार द्वारा चलायी जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जा सके. बैठक में जिला से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन मजबूती व गांव-गांव चलने को लेकर बैठक कर योजना बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्यों व जिला समिति पदाधिकारियों को अंग-वस्त्र व माला पहनकर सम्मानित किया. इसके अलावा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा एवं महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर सम्मानित किया. बैठक में गोड्डा जिला के 9 प्रखंड तथा गोड्डा नगर व महागामा नगर क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व विधायक ताला मरांडी, सिमोन मालतो, श्रवण कुमार मंडल, पुष्पेंद्र टुडू, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना खुर्शीद, मृत्युंजय प्रसाद सिंह, मो अरगमान, राजेश हांसदा, पूनम देवी, बालमुकुंद महतो, प्रखंड अध्यक्ष मो अजीमुद्दीन, रामजी मुर्मू, लक्ष्मण प्रसाद साह, इंद्रजीत पंडित, राजेंद्र दास, ताला बाबू हांसदा, मानस दत्ता, सुनील मरांडी, विनोद मुर्मू, शत्रुघ्न सिंह, अवध किशोर हांसदा, मो सुल्तान, किरण कुमारी, रहीम अंसारी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




